लखनऊ पहुंचे मेट्रोमैन ई. श्रीधरन
- फोटो : demo pic
राजधानी में मेट्रो अपने तय समय एक दिसंबर से ही चलेगी। ट्रायल के लिए समय पर कोच न मिलने और प्रायोरिटी सेक्शन के काम के लिए कम समय के बीच उठती तमाम आशंकाओं को खुद मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने खारिज किया है। उन्होंने दावा किया कि मेट्रो अपने समय पर ही चलेगी।
मंगलवार को श्रीधरन लखनऊ मेट्रो के काम की समीक्षा करने लखनऊ में थे। इस बीच वह मुख्य सचिव राहुल भटनागर से भी मिले। मुख्य सचिव को उन्होंने बताया कि प्रायोरिटी सेक्शन का काम काफी मुश्किल शिड्यूल का सामना कर रहा है।
इसके बाद भी लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) की टीम ने सिविल वर्क और दूसरे कामों को समय पर पूरा करने में सफलता पाई है। पटरी बिछाने और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। इससे ट्रायल के भी समय पर शुरू होने की संभावना मजबूत हो गई हैं।
श्रीधरन ने कहा कि पहली ट्रेन नवंबर में लखनऊ ट्रायल शुरू होने से पहले आ जाएगी। इसकी शुरुआती जांच के बाद तयशुदा समय एक दिसंबर से ही ट्रायल शुरू करा दिया जाएगा।