फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने त्योहारों को देखते हुए कोविड-19 के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

Wed, 11 Nov 2020 07:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों, पर्वों को देखते हुए कोविड-19 के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले लोगों की ज्यादा से ज्यादा कॉटेक्ट ट्रेसिंग की जाए। बाजारों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन कराया जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।     
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इसके कोविड-19 से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए। सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से संचालित किए जाएं। उन्होंने ‘ई-संजीवनी’ एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन ओपीडी सेवा का लाभ दिलाया जाए। प्रदेश में 2 लाख लोगों ने अब तक ‘ई-संजीवनी’ एप के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया गया। इस एप का उपयोग करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है।

सीएम योगी ने कहा कि दीपावली के बाद मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के आयोजन की तैयारियां कर ली जाएं। आरोग्य मेले में कोविड-19 के संबंध में रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाए। उन्होंने धान खरीद में किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थल के संरक्षित गोवंश के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। गो-आश्रय स्थल पर रात्रि में केयर टेकर अवश्य रहे। गोवंश को ठंड से बचाने के लिए सभी प्रबंध किए जाएं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें