फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में लापरवाही की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताई नाराजगी

Tue, 04 May 2021 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही से संबंधित मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कोविड अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हर हाल में राउंड लें और मरीजों की हालत के अनुसार दवा दिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही से संबंधित मिल रही शिकायतों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि कोविड अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक हर हाल में राउंड लें और मरीजों की हालत के अनुसार दवा दिलाना सुनिश्चित करें। वह मंगलवार को टीम 9 की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारीी एवं निज अस्पतालों मैं मरीजों कीी स्थिति के बारे में उनके परिजनों को जानकारी दी जाए। इसकेे लिए कोविड अस्पताल में एक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय की जाए । संबंधित व्यक्ति दिन में कम से कम एक बार मरीज के स्वास्थ्य की  जानकारी उसके परिवारीजनों को अवश्य दें। अस्पताल के बाहर मरीज केे परिजनों के बैठने और पानी  इंतजाम भी किया जाए। 

सेक्टर मजिस्ट्रेट करें मदद
प्रदेश के सभी जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रणाली लागू की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करें। हॉस्पिटल के बाहर भी यह लोग भ्रमण करते रहें, लोगों की मदद करते रहें। हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर सीधी नजर रखें। हर जरूरतमंद को सरकारी नीतियों के अनुरूप सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएं। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। कोविड मरीजों के लिए शासन द्वारा तय डिस्चार्ज पॉलिसी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें