सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, ‘सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात दंगों के संबंध में प्रधानमंत्री को दी गई क्लीन चिट सत्य के सकुशल व विजयी होने का उद्घोष है। षड्यंत्रकारियों को देश से सार्वजनिक क्षमा मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में गुजरात दंगों में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका जाकिया जाफरी की ओर से दाखिल की गई थी। कोर्ट ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट को सही माना है।