फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का बलिदान पूरा देश हमेशा याद रखेगा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 20 Jan 2021 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गुरुद्वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपने चार बेटों का बलिदान कर दिया। उनका यह बलिदान सिख समाज और पूरा देश हमेशा याद रखेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को खालसा पंथ के संस्थापक दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर लखनऊ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा याहियागंज पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने जुल्म, अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध आगे बढ़कर नेतृत्व प्रदान किया। सभी को गुरु गोविंद जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें