फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव: मुख्यमंत्री योगी ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण, बोले- सभी कोरोना वैक्सीन लगवाएं

Sun, 11 Apr 2021 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' का लखनऊ के शक्ति भवन में निरीक्षण किया।
  • टीका उत्सव के लिए प्रदेश भर में छह हजार केंद्र बनाए गए हैं। 14 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्रों की संख्या आठ हजार की जाएगी।
  • 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती से टीका उत्सव की शुरुआत हुई और 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक पूरे प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन
टीका उत्सव अभियान का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कोविड टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' का लखनऊ के शक्ति भवन में निरीक्षण किया और सभी कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि टीका उत्सव के लिए प्रदेश भर में छह हजार केंद्र बनाए गए हैं। 14 अप्रैल तक टीकाकरण केंद्रों की संख्या आठ हजार की जाएगी। इसके लिए शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, शनिवार देर शाम तक लगभग 20 लाख वैक्सीन प्रदेश के विभिन्न भंडारण केंद्रों तक पहुंचाई जा चुकी थी।

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती से टीका उत्सव की शुरुआत हुई और 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती तक पूरे प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा।
विज्ञापन


इसमें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। समाज के विभिन्न वर्गों को टीकाकरण में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और प्रबुद्ध नागरिकों का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें