यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के घोषणा पत्र पर कहा कि आने वाले पांच वर्ष देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले होंगे। यह पहली बार है जब किसी सरकार ने 2022 तक देश के हर गरीब को घर देने का वादा किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में राम मंदिर को लेकर अपनी प्रतिबद्घता दोहराई है जबकि कश्मीर में धारा 370 हटाने और यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के वादे भी किए हैं।
गौरतलब है कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र सोमवार को जारी कर दिया।