फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Manthan: सीएम योगी बोले- बेहतर पुलिसिंग के लिए जनता से संवाद करें, जनप्रतिनिधियों के फोन उठाएं अफसर

Sun, 28 Dec 2025 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस मंथन को संबोधित करते हुए सिपाही से लेकर अफसरों तक को जनता और जनप्रतिनिधियों से संवाद करने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यालय में बैठकर बेहतर पुलिसिंग नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
पुलिस मंथन को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते आठ वर्षों में कानून का राज स्थापित होने से जनता का विश्वास बढ़ा है। कानून व्यवस्था में सुधार होने से प्रदेश का माहौल बदला है। इसलिए जरूरी है कि सिपाही से लेकर जोन अफसर तक सीधे जनता से संवाद करें। जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करें। उनका कॉल रिसीव करें और उन्हें स्थितियों से अवगत करवायें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 'पुलिस मंथन' वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकसित भारत में राज्य सरकारों की बड़ी भूमिका है। यूपी को लेकर आठ साल में धारणा बदली है। अगर पहले की तरह दंगे होते, कर्फ्यू लगता तो क्या लोगों की धारणा बदलती। हमने कानून के दायरे में रहकर धारणा बदली है। यही कारण है कि प्रदेश में लोगों का विश्वास बढ़ा है। आज यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े निवेश हो रहे हैं। देश के 55 फीसदी एक्सप्रेसवे यूपी में हैं जो बीते आठ साल में बने हैं। सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और एयर कनेक्टिविटी यूपी में है। आज निवेशक यूपी में निवेश करने के लिए तैयार है क्योंकि यहां पर कानून का राज है।

ये भी पढ़ें - भाजपा के अंदर जातीय राजनीति पर पंकज चौधरी के तेवर सख्त, बोले- दोबारा ऐसा हुआ तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एआई एप पहचान लेगा अपराधियों की आवाज, एक क्लिक में मिलेगा पूरा काला चिट्ठा; इस तरह पुलिस कसेगी शिकंजा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ साल में हमने किसी का चेहरा देखकर, जाति और मजहब देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिया है। सभी को रोजगार दिया गया है लेकिन जिसने भी कानून से छेड़छाड़ की उसको सबक सिखाया।

व्यापारी-धर्माचार्यों से संवाद करें
मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को निर्देश दिया कि बेहतर पुलिसिंग सिर्फ मुख्यालय में बैठकर नहीं की जा सकती है। इसके लिए जनता से सीधे संवाद करें। व्यापारी और धर्माचार्यों से संवाद करें। थाना, सर्किल और पुलिस लाइन में बेहतर समन्वय बनाएं। इससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें