फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी बोले: तय करना होगा कि औरंगजेब का सम्मान करना है या महाराजा रणजीत सिंह का, मिट गए भारत को इस्लाम में बदलने वाले

Mon, 27 Dec 2021 11:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने कहा कि सिख परंपरा गुरुनानक देव से गुरु गोबिंद सिंह तक भक्ति से शक्ति का अद्भुत संगम है। यह देश, धर्म, और संस्कृति के लिए सर्वस्व अर्पित करने के लिए नए भारत की महान प्रेरणा भी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को इस्लाम में बदलने की मंशा से आए आतताइयों का नाम-ओ-निशान मिट गया। सिख गुरु परंपरा ने भारत में विदेशी आतताइयों की सनातन धर्म विरोधी मंशा को सफल नहीं होने दिया। 
विज्ञापन


सिख परंपरा गुरुनानक देव से गुरु गोबिंद सिंह तक भक्ति से शक्ति का अद्भुत संगम है। यह देश, धर्म, और संस्कृति के लिए सर्वस्व अर्पित करने के लिए नए भारत की महान प्रेरणा भी है। वे सोमवार को सीएम आवास पर आयोजित पवित्र साहिबजादा दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों एवं माता गुजरी देवी की शहादत को समर्पित साहिबजादा दिवस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि सिख पंथ अपने पुरुषार्थ के लिए जाना जाता है। यह सर्वविदित है कि कश्मीर से हिंदुओं व पंडितों को भगाने वाले कौन थे। लेकिन गुलाम देश में कश्मीरी पंडितों की रक्षा करने वाले गुरु तेग बहादुर महाराज थे। 
विज्ञापन


देश का इतिहास साक्षी है कि एक तरफ  औरंगजेब ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का मंदिर तोड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ  महाराजा रणजीत सिंह विश्वनाथ मंदिर को स्वर्ण मंडित करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने इतिहास को भुलाकर कोई भी अपने उज्ज्वल भविष्य को आगे नहीं बढ़ा सकता। इसलिए यह तय करना होगा कि हमें औरंगजेब का सम्मान करना है या महाराजा रणजीत सिंह का। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित सिख समाज के कई लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

हर हिंदू घर में हों सिख परंपरा के आयोजन

गुरु गोबिंद सिंह की वाणी ‘सकल जगत में खालसा पंथ गाजे। जगे धर्म हिंदू सकल भंड भाजे।’ का उद्घोष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु परंपरा के ऐसे कार्यक्रम सिर्फ  गुरुद्वारों तक सीमित न रहकर हर हिंदू घर और हर भारतीय के घर में होने चाहिए। कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश में ऐतिहासिक महत्व के गुरुद्वारों के जीर्णोद्धार और गुरु परंपरा पर केंद्रित संग्रहालयों की स्थापना के लिए हुए प्रयासों का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें