फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मेहनत से गन्ना व चीनी उत्पादन में यूपी देश में प्रथम: सीएम योगी

Sat, 20 Jun 2020 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि किसानों ने अपने परिश्रम से गन्ना व चीनी उत्पादन में राज्य को देश में प्रथम स्थान पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। 
विज्ञापन


किसानों की आय में वृद्धि के लिए आवश्यक है कि उन्हें सहफसली खेती से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हर किसान को उसकी मेहनत का प्रतिफल मिलना चाहिए। सरकार ने इस संकल्प को मूर्त रूप दिया है कि जब तक गन्ना किसानों के खेतों में एक भी गन्ना रहेगा, तब तक चीनी मिलों का संचालन होता रहेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों का तेजी से गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जो एक रिकॉर्ड है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर उनकी फसल की लागत के डेढ़ गुना से अधिक दाम देने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है, उसे प्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर गन्ना मूल्य के ऑनलाइन भुगतान कार्यक्रम के मौके पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश पासी, मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन

सीएम ने कार्यक्रम के दौरान ही गन्ना किसानों से संवाद किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के किसानों से गन्ना मूल्य भुगतान का फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरनगर के गन्ना किसान अरविंद मलिक, मेरठ के विनोद सैनी, संभल के सुधीर त्यागी, पीलीभीत के हरिओम गंगवार, लखीमपुर खीरी के पलविंदर सिंह, अकबरपुर के अवनेंद्र वर्मा, गोंडा के अनिल चंद पांडेय, गोरखपुर के रामसूरत मौर्या तथा कुशीनगर के देवेंद्र राय से बात की। 

किसानों ने कहा कि ई-गन्ना एप से काफी मदद मिली है। इसके माध्यम से उन्हें गन्ना और चीनी मिलों के संबंध में उपयोगी जानकारी मिल जाती है। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि में चीनी मिलों को संचालित रखने व लगातार गन्ना मूल्य भुगतान के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें