फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का आदेश, कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन की न हो कमी...पूल टेस्टिंग-प्लाज्मा थेरेपी पर दिया जोर

Tue, 21 Apr 2020 08:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमितों के लिए ऑक्सीजन की कमी न होने देने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने पूल टेस्टिंग और प्लाज्मा थेरेपी पर भी जोर दिया। वहीं, ये भी कहा कि रमजान के महीने में जरूरी सामग्री की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने आवास पर लॉकडाउन के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि कोविड-19 के रोगियों के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। इसलिए अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी एल-1, एल-2 और एल-3 श्रेणी के चिकित्सालयों में ऑक्सीजन उपलब्ध रहे। सीएम ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने में पूल टेस्टिंग अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिस क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के अधिक मामले मिलें, वहां पूल टेस्टिंग कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल और डॉक्टरों समेत सभी चिकित्सा कर्मियों को प्रत्येक दशा में कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखना आवश्यक है। पुलिसकर्मी व मेडिकल टीम सुरक्षा के सभी आवश्यक उपकरण लगाकर ड्यूटी करें। पीपीई मानकों के अनुरूप होने चाहिए।
विज्ञापन


इमरजेंसी सेवाओं का संचालन करने वाले सभी चिकित्सालय अपने कर्मियों को कोविड नियंत्रण का  प्रशिक्षण दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी के सकारात्मक परिणामों के समाचार मीडिया में आए हैं। इस उपचार विधि का अध्ययन करते हुए प्रदेश में भी प्लाज्मा थेरेपी को आगे बढ़ाया जाए।
 

विज्ञापन

लखनऊ के सदर के पूर्ण सैनिटाइजेशन का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन सुनिश्चित कराया जाए। अंतर्जनपदीय और अंतर्राज्यीय आवागमन को सख्ती से रोका जाए। उन्होंने लखनऊ के सदर क्षेत्र के पूर्ण सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि शेल्टर होम्स से घर भेजे गए लोगों और कोटा  (राजस्थान) से वापस आए विद्यार्थियों को होम क्वारंटीन का पालन करवाने के लिए हेल्पलाइन ‘1076’ के माध्यम से जानकारी दी जाए। मुख्यमंत्री ने कम्युनिटी किचन, डोर स्टेप डिलीवरी और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से लौटे श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए। निराश्रित व्यक्ति की मृत्यु होने पर शासन की ओर से निर्धारित राशि से दिवंगत का अंतिम संस्कार कराया जाए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें