फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Mon, 14 Sep 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। इस कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए उन्होंने आवश्यकतानुसार सर्विलॉन्स टीम की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिये हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को निर्देशित करते हुए कहा कि वे सुनिश्चित करें कि कोविड-19 के दृष्टिगत अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में सभी आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। इन औषधियों के बैकअप की व्यवस्था भी की जाए। कहीं भी दवाओं की जमाखोरी न होने पाए। यदि ऐसा हो तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में निर्धारित दर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करें। ऑक्सीजन की दर वही रहनी चाहिए, जो कोविड-19 के पहले थी।
विज्ञापन


उन्होंने ऑक्सीजन की कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों तथा चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनपद लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी तथा मेरठ में सभी मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल पूरी गुणवत्ता एवं क्षमता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि ड्रग कंट्रोलर इन जनपदों में दवाई तथा ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाये रखें। ड्रग कंट्रोलर द्वारा प्रदेश में दवाओं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रतिदिन आख्या उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें