फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं में एकत्र न होने पाए भीड़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 16 Aug 2020 07:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं में कहीं भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए अधिक से अधिक जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए लखनऊ व कानपुर नगर में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी सेवा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद मरीज घर पर रहकर डॉक्टरी परामर्श प्राप्त कर सकें। लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं। जब तक वैक्सीन नहीं आती है तब तक सावधानी बरतकर ही कोरोना संक्रमण का प्रसार रोक सकते हैं।

उन्होंने कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने तथा एल-2, एल-3 अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईसीयू में भी बेड बढ़ाए जाएं। कोविड के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। होम आइसोलेशन के मरीजों से संवाद बनाकर उनकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी जिलों में कोविड से हो रही मृत्यु का ऑडिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं का टीकाकरण कल से

अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार ने बताया कि 18 अगस्त से पशुओं के टीकाकरण का अभियान शुरू होगा जो 45 दिनों तक चलेगा। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव आरके तिवारी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें