फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का बड़ा एलान, 'अयोध्या में बनेगी भगवान राम की दर्शनीय मूर्ति, वहां मंदिर था, है और रहेगा'

Wed, 07 Nov 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या के दौरे के दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। उसके बाद रामलला  के दर्शन किए। सीएम योगी दिगंबर अखाड़ा और सरयू घाट पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने सुग्रीव किला, महंत नृत्य गोपाल दास समेत भक्तमाल में जाकर साधु संतों से मुलाकात की। इसके बाद दिगंबर अखाड़ा में नाश्ता करके श्री राम के स्थापित होने वाली प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की एक दर्शनीय मूर्ति स्थापित होगी। इसके लिए चर्चा चल रही है। 

सीएम योगी ने यह भी कहा कि उन्होंने मूर्ति के स्थापित करने के लिए जगह देखी हैं, अयोध्या के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई हैं, जिन पर जल्द काम होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की दर्शनीय मूर्ति बनेगी। अयोध्या में रामलला ही हैं, मंदिर था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार संवैधानिक दायरे में रहकर तमाम विकल्पों पर विचार कर रही है। कुछ साल में अयोध्या बेहतरीन नगरी के रूप में विकसित होगी। 

इस दौरान सीएम योगी ने का कि अयोध्या में विधवा और अनाथ बच्चों को लिए एक आश्रम बनाने पर विचार किया जा रहा है। इस आश्रम का नाम माता कौशल्या के नाम पर होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें