फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण की आशंका हो तो उद्योग न चलने दें, सीएम योगी बोले- एमएसएई के संचालन को बढ़ावा दिया जाए

Sun, 26 Apr 2020 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि किसी भी उद्योग के संचालन से यदि संक्रमण फैलने की जरा भी संभावना हो तो उसे संचालन की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि एमएसएई के संचालन को बढ़ावा दिया जाए। 
विज्ञापन


इनके माध्यम से इंफेक्शन बढ़ने की संभावना नहीं है। इस सेक्टर के उद्योगों के कच्चे माल की आपूर्ति के लिए सप्लाई चेन बनाई जाए। उन्होंने प्रमुख सचिव एमएसएमई को पीपीई किट्स की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

शनिवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की टेस्टिंग कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि क्वारंटीन सेंटर व शेल्टर होम में हर हाल में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाई जाए। 
विज्ञापन


क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद होम क्वारंटीन के लिए घर जाने वाले श्रमिकों को राशन की किट व एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर किए जा रहे कामों की प्रगति की निरंतर जानकारी लेते रहें। जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यों के लिए अधिकारी नामित किये जाएं ताकि उनकी जवाबदेही भी तय की जा सके।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग बढ़ाएं, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करें

सीएम योगी ने कहा कि लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए। रमजान को ध्यान में रखते हुए सावधानी व सतर्कता बरती जाए। 

डॉक्टरों को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखना जरूरी
सीएम ने योगी ने कहा कि डॉक्टरों सहित सभी चिकित्सा कर्मियों को हर हाल में कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षित रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मेडिकल इन्फेक्शन को रोकने के लिए राज्य मुख्यालय तथा जिलों में टीम बनाई जाए। 

ये टीम सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल इन्फेक्शन पर फोकस करते हुए इसे रोकने के लिए काम करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्राथमिकता पर ऐसी टीमों का गठन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों व आयुष चिकित्सकों की भी मेडिकल ट्रेनिंग कराई जाए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें