मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 से 13 अगस्त तक औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रोत्साहन के लिए रूस में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाएंगे।
इसमें वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में मेटल, ऑयल, टिंबर, फूड प्रोसेसिंग आदि क्षेत्रों में प्रगति के लिए विशेष सेशन भी होंगे।
गोयल के नेतृत्व में जा रहा प्रतिनिधिमंडल विभिन्न क्षेत्रों में रूस और भारत के सहयोग पर विचार-विमर्श करेगा। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा, असम के मुख्यमंत्री तथा फिक्की व अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।