फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करें स्वास्थ्य मंत्री

Wed, 27 May 2020 05:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, जनता से सीधा फीडबैक प्राप्त करते हुए कार्यों की हकीकत को मौके पर परखने के लिए निरीक्षण किए जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया और आमजन से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं, कोविड-19 से निपटने के लिए लगातार अस्पतालों को बेहतर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


विभिन्न श्रेणी के कोविड अस्पतालों की स्थापना, वहां डॉक्टरों सहित हर स्तर के प्रशिक्षित चिकित्साकर्मियों की उपलब्धता, दवा और संक्रमण से बचाव वाले उपकरणों की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य रोगियों के लिए टेलीमेडिसिन के द्वारा चिकित्सकीय परामर्श तथा इमरजेंसी सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इन सभी सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों तथा प्रशासन को टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें