यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि हम कौशल विकास के तहत प्रदेश के 10 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश 18 मंडलों में ड्राइवर ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
योगी शनिवार को एनेक्सी में प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की परीक्षा प्रणाली में सुधार करेंगे और इसमें सरलीकरण के प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में आईटीआई के मानकों में सुधार कर प्रशिक्षण शुरू कराएंगे।