फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में सीएम योगी: बिमलेंद्र मोहन को देंगे श्रद्धांजलि, पहले हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे

Tue, 02 Sep 2025 09:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एकदिवसीय दौरे पर अयोध्या जाएंगे। इस दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशाह संस्कार के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या राज परिवार के दिवंगत मुखिया और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के त्रयोदशाह संस्कार के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम पहले हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद राज सदन जाएंगे।

विज्ञापन


डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सीएम योगी का हेलीकाप्टर बुधवार शाम छह बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे। हनुमंत लला को श्रद्धा निवेदित करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। यहां पर रामलला और राजा राम के दरबार में मत्था टेकने के बाद राज सदन पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें - LLB छात्रों पर लाठी चार्ज: पूरे जिले में अलर्ट घोषित; कमिश्नर-आईजी करेंगे जांच, अखिलेश बोले- सरकार की नाकामी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पारिवारिक संपत्ति बंटवारे में नहीं पड़ेगा भारी शुल्क, प्रदेश में बनेंगे टीवी-मोबाइल पार्ट्स; पढ़िए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले


मुख्यमंत्री की ओर से राजसदन में अयोध्या राज परिवार के दिवंगत मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और कला जगत की नामचीन हस्तियों के भी आने की संभावना है। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी आ सकते हैं। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य पदाधिकारी व ट्रस्टी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


सीएम समेत कई अन्य विशिष्टजनों के आने के चलते डीएम और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की देखरेख में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को राजसदन का भ्रमण कर सुरक्षा और पार्किंग के इंतजामों का खाका तैयार किया। एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्र व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी समेत कई अन्य अफसर देर रात तक राजसदन में मौजूद रहकर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने भेजी शोक संवेदना
अयोध्या राज परिवार के दिवंगत मुखिया और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से शोक संवेदना भेजी गई है। गृह मंत्री ने पत्र के माध्यम से बिमलेंद्र मोहन के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें