दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोई बयान नहीं दिया। जब उनसे मीडिया ने सवाल किया तो वह मुस्कुराकर सवाल टाल गए।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के लिए सुल्तानपुर पहुंचे थे जब उनसे दिल्ली के चुनाव परिणाम पर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी नहीं बोला।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे और गंगा एक्सप्रेस वे प्रदेश की लाइफलाइन साबित होंगे। इससे प्रदेश की इकॉनमी मजबूत होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार सुबह 10.40 बजे जिले के बड़ाडाड़ कुवांसी में बने हेलीपैड पर पहुंचे। हेलीपैड से उन्होंने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस के प्लांट पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की।
अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में विकास कार्यों के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को लगातार काम की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद करीब 11.55 पर वह लखनऊ वापस लौट गए।