फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अभी लंबी लड़ाई लड़नी है, मुस्तैदी से तैयार रहें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 28 Jun 2020 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वॉर्ड का निरीक्षण किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा में बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के बाद रविवार को पुलिस लाइन पहुंचे। अफसरों संग समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा टूक कहा कि कोरोना से अभी लंबी लड़ाई लड़नी होगी। यह महामारी इतने जल्दी खत्म नहीं होगी। अधिकारी कोरोना को मात देने के लिए पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहें। उन्होंने कोविड अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने और वहां चाक चौबंद व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में उनका पूरा फोकस कोरोना नियंत्रण के साथ ही प्रवासी श्रमिकों के रोजगार सृजन पर रहा। कहा कि प्रवासियों को हैवीलेट बनाएं। आत्मनिर्भरता के लिए हर विभाग को अभियान चलाने के लिए कहा। जिलाधिकारी डा. नितिन बसंल व  पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने अब तक की गयी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कोरोना संकट खत्म नहीं होने जा रहा है आम जनता को जागरूक करने के साथ बड़े स्तर पर लोगों की जांच कराई जाए। हर विभाग में कोरोना हेल्प डेस्क खुले और आने वालों की स्क्रीनिंग की जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही बरसात के मौसम में अन्य संक्रामक रोगों से भी अफसरों को सतर्क किया। निर्देश दिया कि किसी भी तरह की बीमारी को न फैलने दें। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में बाढ़ की समस्या भी है ऐसे में प्रशासन को काफी सतर्क रहना होगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड का किया निरीक्षण

मौसम खराब होने से एक घंटे की देरी से पहुंचने के बाद भी मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिल्ड्रेन वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती राजा बाबू और शोएब से बात की। इलाज की जानकारी करने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारियों को सजग किया।

आम जनता को बेहतर सुविधा देने पर जोर दिया। इमरजेंसी वार्ड भी देखा और हिदायत दी। इस दौरान आयुक्त महेन्द्र कुमार, डीआईजी डा. राकेश सिंह, जिलाधिकारी डा. नितिन बसंल, एसपी राज करन नैय्यर और सीएमओ डा. मधु गैरोला मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें