कंट्रोल रूम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट है और हर तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद यूपी पुलिस 112 के कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां से पूरे प्रदेश पर नजर रख रहे हैं।
वहीं, राम की नगरी अयोध्या पूरी तरह से सील कर दी गई है। लोगों की गहन तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।