मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कोरोना संक्रमण और वर्षा ऋतु में संचारी रोगों के प्रसार को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता के संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एक से 31 जुलाई तक चलने वाले सचांरी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को संचारी रोगों के संबंध में सतर्क रखा जाए।
उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद समेत मेरठ मंडल के सभी जिलों में पूरी सतर्कता व सावधानी बरती जाए। मुख्यमंत्री सोमवार को लोकभवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उनमें बेड की संख्या को बढ़ाया जाए। उन्होंने प्रत्येक जिले में ऑक्सीजन की सुचारु आपूर्ति एवं उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
कहा कि उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ नियमित राउंड लें। 24 घंटे में कम से कम एक बार मरीज के परिजनों को रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी आवश्य दी जाए। ‘108’, ‘102’ और एएलएस एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए। एंबुलेंस में ऑक्सीजन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए।