उन्होंने डार्क जोन, ब्लैक जोन, इन्सेफलाइटिस, आर्सेनिक, फ्लोराइड से प्रभावित भूजल वाले क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य किए जाएं।
उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बेस लाइन सर्वे से पूर्व क्षतिग्रस्त एवं नए निर्मित शौचालयों की मांग को ध्यान में रखते हुए ऐसे परिवारों को चिह्नित करने और उन्हें शौचालयों से संतृप्त करने के निर्देश दिए।
यह भी कहा कि बने हुए शौचालयों का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में प्रदेश के प्रमुख सचिव ग्राम विकास व पंचायतीराज अनुराग श्रीवास्तव, भारत सरकार से आए युगल किशोर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के सचिव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को आश्वस्त किया कि नल से जल की कार्ययोजना में उन सभी बिंदुओं को शामिल किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने निर्देशित किया है।
उन्होंने कहा कि राज्य की योजना बनाते समय 55 लीटर जल प्रति व्यक्ति-प्रति दिन की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाई जाए।