फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए त्योहारों पर बरतें सावधानी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Mon, 09 Nov 2020 10:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोविड-19 को देखते हुए पर्वों के दौरान पूरी सतर्कता व सावधानी बरती जाए। कोरोना संक्रमण की दर में कमी आ रही है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद किसी भी स्तर पर लापरवाही जोखिमपूर्ण हो सकती है। इसलिए संक्रमण की रोकथाम व उपचार की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाए।

मुख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में नर्सिंग होम संचालकों तथा आईएमए के पदाधिकारियों से नियमित संवाद कर यह सुनिश्चित कराया जाए कि वे संक्रमित मरीज को उपचार के लिए कोविड अस्पताल भेजने में कतई विलंब न करें। कोविड अस्पतालों की व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। 

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के संबंध में लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का भरपूर उपयोग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएम व सीएम सवेरे कोविड अस्पताल व शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें