फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों के अवैध भंडारण व निर्माण पर नपेंगे प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दीपावली पर पटाखों के अवैध रूप से भंडारण, निर्माण पर बिक्रय को लेकर पुलिस महकमा खासा सतर्क है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों से अपने क्षेत्र में ऐसी गतिविधि नहीं होने का प्रमाण पत्र दो दिन में उपलब्ध कराने को कहा है। कहीं भी ऐसी गतिविधि मिलने व घटना होने पर एसपी ने थाना प्रभारी से लेकर बीट सिपाही तक की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने दीपावली पर पटाखों के अवैध कारोबार को लेकर सख्त रूख अख्तियार किया है। एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को बीट सिपाही से लेकर हल्का दरोगा को सक्रिय कर दो दिन के भीतर इस बात का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्र में कहीं भी पटाखों का अवैध रूप से भंडारण, निर्माण का विक्रय का कार्य नहीं हो रहा है।
इसके बाद कहीं भी ऐसी गतिविधि मिलने व कोई घटना होने पर संबंधित थाना प्रभारी के साथ ही बीट सिपाही तक की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि दीपावली के समय लाइसेंस प्राप्त कई व्यवसायी नियत स्थान के बजाए अपने घरों पर ही इसका भंडारण, निर्माण व विक्रय का काम करने लगते हैं। ऐसे में आबादी के बीच पटाखा विस्फोट होने पर बड़ी घटना होने से कई निर्दोषों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
एसपी ने बताया कि लाइसेंस प्राप्त व्यापारियों को डीएम की ओर से बिक्रय की अनुमति शर्तों के साथ दी जा रही है। विक्रय का स्थान भी सभी बाजारों में आबादी से दूर चिन्हित कर दिया गया है। कोई भी व्यापारी विक्रय होने वाली विस्फोटक सामग्रियों को आबादी से बाहर चिन्हित स्थल पर ही रखकर बेच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें