फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए सिरे से तय किए अपने कार्यालय के दिवस प्रभारी

Sat, 24 Aug 2019 11:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो सचिव व एक विशेष सचिव की विदाई के बाद नए सिरे से अपनी ऑफिस के लिए दिवस प्रभारी नामित किए हैं। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल पहले की तरह मंगलवार को जनप्रतिनिधियों व मुलाकातियों से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सचिव मृत्युंजय कुमार नारायण केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं। दूसरे सचिव मनीष चौहान को सरकार ने गन्ना आयुक्त बनाकर भेज दिया। एक विशेष सचिव डॉ. आदर्श सिंह बाराबंकी के डीएम बनाए जा चुके हैं। ये तीनों अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के किसी न किसी दिन के प्रभारी नामित थे।

सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि या सामान्य लोग तय दिनों में दिवस प्रभारी के रूप में नामित अधिकारियों से मिलकर अपनी पीड़ा साझा कर सकते हैं। इन अधिकारियों के चले जाने से मुख्यमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के पास मुलाकातियों से मिलने के लिए समय देना संभव नहीं हो पा रहा था। जनप्रतिनिधियों को भी दिक्कतें होने लगी थीं।
विज्ञापन


अटकलें थीं कि जल्दी ही मुख्यमंत्री कार्यालय के काफी समय से रिक्त चल रहे वरिष्ठ अफसरों के पदों को भर दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कार्यरत अधिकारियों को ही दिवस अधिकारी के रूप में नामित कर दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

ये बने दिवस प्रभारी

दिवस अधिकारी--दिन
नितीश कुमार (विशेष सचिव) सोमवार
एसपी गोयल (प्रमुख सचिव सीएम) मंगलवार
सुभ्रांत शुक्ला (विशेष सचिव सीएम) बुधवार
विशाख जी. (विशेष सचिव सीएम) बृहस्पतिवार
अमित सिंह (विशेष सचिव सीएम) शुक्रवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें