मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। इस विषय पर उनका दोहरा रवैया घातक है। कश्मीर के तमाम नेता अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते थे और विकास का पैसा हड़प जाते थे अब जिला परिषद के जरिए विकास का पैसा गांवों तक जा रहा है तो वो बौखला गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह फारूख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के 370 पर बयान आये हैं उससे कांग्रेस का गुपकार ग्रुप से जुड़ना खतरनाक है। उन्होंने सवाल उठाए कि जब सीमा पर जवान लड़ रहे हैं तो दुश्मन देश से मदद लेने की बात करना क्या साबित करता है?