फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने ली चुटकी, बोले- पुलिस वालों का चोरों से करीबी रिश्ता

Wed, 31 Aug 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं व नीतियों से प्रभावित होकर देशी-विदेशी मोबाइल कंपनियां यूपी में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनियों का नया हब बनेगा।
विज्ञापन


हमने अधिकारियों को ग्रेटर नोएडा में मोबाइल सेट बनाने वाली कंपनियों को विशेष सहूलियतें मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वे बुधवार को वोडाफोन सुपर नेट 4-जी सेवा की लॉन्चिंग के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में पुलिस थानों को 4-जी सेवा से लैस करने के डीजीपी व मुख्य सचिव के प्रस्ताव पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस वालों का चोरों से पहले ही करीब का रिश्ता होता है। इसी से पुलिस का पूरा अमला उन्हें पकड़ने में जुटा रहता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सुविधापूर्ण माहौल के कारण ही वोडाफोन ने सूबे में 12 हजार किमी ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के साथ ही 4 जी सहित अन्य हाईटेक सेवा शुरू करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया। अन्य देशी व विदेशी मोबाइल कंपनियां भी प्रदेश में निवेश कर युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया करा रही हैं।

'यूपी में अभी तक सिर्फ 40 फीसदी लोगों के पास मोबाइल'

मुख्यमंत्री ने कहा कि आबादी के हिसाब से यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन अभी तक यहां सिर्फ 40 फीसदी लोगों के पास ही मोबाइल पहुंचा है। ऐसे में मोबाइल क्षेत्र की कंपनियां भी जानती हैं कि उनके लिए यूपी का बाजार कितना अहम है।

टू जी, थ्री जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर कांग्रेस को घेरा
सीएम ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि जब वे पहली बार लोकसभा सदस्य बने थे तब टू जी सेवा शुरू हुई थी।

इसके बाद तत्कालीन केंद्र सरकार ने टू जी और थ्री जी के स्पेक्ट्रम के खेल में ऐसा उलझाया कि विदेशी मोबाइल कंपनियां निवेश करने से ही डरने लगीं।

जनेश्वर पार्क, गोमती रिवर फ्रंट में नहीं चाहिए वाई-फाई

कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने वोडाफोन के संचालकों से जनेश्वर मिश्र पार्क व गोमती रिवर फ्रंट इलाके में मुफ्त वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने की अपील की।

इसे खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ जगह तो युवाओं व अन्य लोगों को अमन-चैन के साथ रहने का मौका मिलना चाहिए।

फ्री वाई-फाई जोन बनने पर हजरतगंज की तरह जनेश्वर मिश्र पार्क व गोमती रिवर फ्रंट इलाके में भी स्मार्ट फोन, लैपटॉप व टेबलेट के साथ आने वालों की भीड़ जुटने लगेगी।
विज्ञापन

सूचना तकनीक के इस्तेमाल में पुलिस अफसर ‘उस्ताद’

सीएम ने कहा कि हमने स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पुलिस अफसरों की गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने का फैसला किया तो अफसर दो कदम आगे निकले।

उन्होंने जीपीएस लगे वाहनों को थोड़ा चलाने के बाद सड़क किनारे खड़ा कर प्राइवेट वाहनों से घूमना शुरू कर दिया। इसलिए थानों में 4-जी जरूर पहुंचे, लेकिन इसका वास्तविक उपयोग में अमल में दिखे तभी बात बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें