फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रहीमनगर में फैला चिकनपॉक्स, आठ लोग चपेट में

विज्ञापन
रहीमनगर में जांच करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके के रहीमनगर में एक महीने से चिकनपॉक्स फैला हुआ है। पीड़ित लोग आसपास के डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके में निरीक्षण किया। इस दौरान करीब आठ से अधिक लोग चिकनपॉक्स से ग्रस्त मिले। टीम के जरिये इन्हें का दवा का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन

रहीमनगर की रहने वाली नीलम गुप्ता (33), शिवानी कुमारी (11), सागर मोदी (13), अनु (19), कविता (22), नेहा (तीन माह) समेत कई अन्य लोग चिकनपॉक्स की चपेट में हैं। शुक्रवार को पीएचसी महानगर की टीम ने इलाके का निरीक्षण किया। डॉ. मारिया ने आशा-एएनएम के साथ 100 घरों का सर्वे किया। मरीजों को दवाएं भी दीं।
टीम का कहना है कि एक घर में कई परिवार किराये पर रहते हैं। जहां चिकनपॉक्स के कई मरीज मिले हैं। टीम ने पाया कि कई दिनों से बीमारी फैलने के बाद भी लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ ऑफिस के कंट्रोल रूम में दर्ज नहीं कराई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि टीम इलाके में लगाई गई है। दवा का वितरण के साथ सफाई के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें