छठ पर्व के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ देखते हुए रेलवे छपरा- दिल्ली- छपरा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए कर रहा है। इसका फायदा लखनऊ में उन यात्रियों को मिलेगा जो बुधवार को दिल्ली जाना चाहते हैं।
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया ट्रेन संख्या 05615 छपरा-दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल मंगलवार को छपरा से रात 23:25 बजे चलेगी जो बलिया, यूसुफपुर, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या कैंट होते हुए सुबह 10:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी। हरदोई, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए रात 23:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से बुधवार भोर में 4 बजे चलेगी और गाजियाबाद मुरादाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए 13:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से अयोध्या कैंट, अकबरपुर, शाहगंज, वाराणसी, वाराणसी सिटी, गाजीपुर सिटी, यूसुफपुर और बलिया होते हुए देर रात 1.30 बजे छपरा पहुंचेगी।