फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीरामनवमी की धूम: स्वामी नारायण मंदिर में धूमधाम से मनी रामनवमी, भगवान को अर्पित किया गया छप्पन भोग

Thu, 30 Mar 2023 03:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, मसकनवा (गोंडा)

सार

अयोध्या के स्वामी नारायण मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके साथ ही यहां  पांच दिवसीय पंच परायण कथा का शुभांरभ हो गया।
विज्ञापन
श्रीरामनवमी की धूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान नारायण मंदिर छपिया में रामनवमी के अवसर पर भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के महंत देव प्रकाश स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठरी विष्णु स्वामी ने भगवान का गंगाजल, केसर, दूध, दही और फलों के रस से अभिषेक किया गया। भगवान की आरती व पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन


इस अवसर पर भगवान को मिठाई, फल, अन्न आदि का अन्नकूट छप्पन भोग लगाया गया। दोपहर 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पांच दिवसीय पंच परायण कथा का शुभांरभ किया गया। राम नवमी के यजमान कोटा राजस्थान के अरविंद भाई, अंबालाल पटेल रहे। रात्रि 10 बजकर 10 मिनट पर भगवान घनश्याम महराज का 242वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अयोध्या में रामनवमी की धूम: करीब 20 लाख श्रद्धालु पहुंचे रामनगरी, हर तरफ सिर्फ जय श्री राम की गूंज
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा अध्यक्ष की हिदायत, टिकट वितरण में न हो पैसे का लेन-देन, पद बेचने की शिकायत न मिले


राम नवमी व भगवान घनश्याम महराज के जन्मोत्सव को देखने के लिए अमेरिका, लंदन, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, महाराष्ट्र, राजस्थान गुजरात प्रांत के अनेक स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर बडनगर गुजरात से स्वामी अभिषेक दास, कोटा के महंत मुनि स्वामी, मथुरा के महंत देव स्वामी सहित स्वामी नारायण सम्प्रदाय के अन्य महंत व हरिभक्त उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें