फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी से मिलीं चेस मास्टर वंतिका अग्रवाल, सीएम ने दी शुभकामनाएं

Sat, 28 Sep 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चेस मास्टर वंतिका अग्रवाल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
सीएम योगी के साथ वंतिका अग्रवाल व उनके परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित 2024 शतरंज ओलंपियाड में 97 साल बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली नोएडा निवासी वंतिका अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की।

विज्ञापन


सीएम ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सीएम के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट के दौरान वंतिका के माता पिता भी मौजूद रहे।
 

 

 

विज्ञापन

बीते दिनों वंतिका अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम मोदी के मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि मेरा जन्मदिन 28 सितंबर को था और उन्हें (पीएम मोदी को) याद था। उन्होंने मुझसे पूछा कि आप तीन दिन बाद क्या करने वाले हो अपने जन्मदिन पर? मुझे इतनी ज्यादा खुशी हुई क्योंकि मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि उन्हें मेरा जन्मदिन कैसे याद है। जब मैं नौ साल की थी तो मोदीजी ने गुजरात में बहुत बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था। तभी मैंने एशियन चैंपियनशिप्स जीता था। तभी मैंने दो स्वर्ण जीते थे तो उन्होंने मुझे वहां पर बुलाया था और सम्मानित किया था। तब मुझे इतनी ज्यादा प्रेरणा मिली थी कि उन्होंने मुझे सम्मानित किया था। तब मैंने सोच लिया था कि अब मुझे जीतना ही जीतना है। इंडिया के लिए खेलना है और इंडिया के लिए गोल्ड ही जीतना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें