फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला बैंक मैनेजर के चेहरे पर फेंका केमिकल, आंख में चोट

विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग में चंदर नगर पुलिस चौकी के पास मंगलवार देर शाम सेंट्रल बैंक की महिला बैंक मैनेजर पर स्कूटी सवार युवक ने केमिकल फेंक दिया। इससे उनकी आंख में चोट आई। महिला भागकर निजी अस्पताल पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल जाकर उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार निवासी बैंक मैनेजर कार से घर जा रही थीं। बैंक से कुछ दूर स्कूटी सवार 25 वर्षीय युवक ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। महिला ने कार का शीशा नीचे किया तो युवक गाली देने लगा। कारण पूछने पर उसने धमकी दी और बोतल से उनके चेहरे पर तरल पदार्थ फेंक दिया। जलन होने पर महिला निजी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने एसिड अटैक की आशंका जताई। महिला का पति से विवाद चल रहा है। हालांकि उन्होंने पति का नाम नहीं बताया। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
सीसीटीवी से संदिग्ध की तलाश : पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान हुई है। उसकी तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल और कार से तरल पदार्थ के नमूने लिए हैं। कार में जलने के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें