फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शेफ का था चार दिन पहले नहर में मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना में 28 सितंबर को बंगला बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास नहर में मिला शव होटल के शेफ पीजीआई के चरणभट्टा रोड निवासी आदर्श मलानी (25) का था। आदर्श के घरवालों ने हुसैनगंज थाने में शुक्रवार को कपड़ों और टैटू से शव की शिनाख्त की। भाई विपिन ने हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


विपिन ने बताया कि आदर्श रायबरेली रोड स्थित एक रेस्तरां में शेफ था। 26 सितंबर की रात आदर्श हुसैनगंज स्थित बापू भवन के पास रहने वाले अपने दोस्त को घर से उसकी स्कूटी लेकर घर आने के लिए निकला था, मगर वह पहुंचा नहीं। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब भाई का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने उसी रात हुसैनगंज थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, आशियाना पुलिस ने 28 सितंबर को नहर में शव मिला। शव अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। बड़े भाई विपिन ने बताया कि शुक्रवार को हुसैनगंज पुलिस ने उन्हें कॉल कर पोस्टमार्टम हाउस पहचान के लिए बुलाया था। विपिन ने भाई के अंतिम संस्कार के बाद आशियाना थाने में शिकायत दर्ज करने की बात कही। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि घरवाले जब तहरीर देंगे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें