फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेफ सौरभ सिखाएंगे नई-नई रेसिपी

Fri, 12 Sep 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जाने माने शेफ सौरभ पवार रूपांतरण क्लब की सदस्याओं को तरह-तरह की रेसिपी बनाना सिखाएंगे।
विज्ञापन


इस खास कार्यक्रम का आयोजन ‘अमर उजाला’ रूपांतरण क्लब की ओर से 14 सितंबर को गोमती नगर स्थित होटल कम्फर्ट इन में किया गया है।

रूपांतरण क्लब की सभी सदस्याओं को वर्कशॉप में अपने हुनर को निखारने के साथ ही अपनी रेसिपी को नया रूप देने का मौका भी मिलेगा।

साथ ही शेफ रेसिपी के संबंध में मन में उठने वाले सवालों का जवाब भी देंगे।

वर्कशॉप सुबह 11 से शुरू होगी, जो एक बजे तक चलेगी। रूपांतरण सदस्यों को लकी ड्रॉ के जरिये पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इस प्रोग्राम के सहयोगी प्रायोजक जायड्स वेलनेस, रॉयल कैफे, होटल कम्फर्ट इन व क्लिक एडवरटाइजिंग है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 9675501152 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


बेस्ट प्रजेंटर बनने का मौका
अगर आप मेहमानों को खाना बेहतर तरीके से सर्व कर सकती हैं, तो देर कैसी। अपनी रेसिपी की फोटो खींचकर अपने नाम और पते के साथ व्हाट्स एप नम्बर 9675501152 पर भेजें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें