न्यू हैदराबाद कॉलोनी स्थित तीरथ बक्शी अपार्टमेंट में रहने वाली शिप्रा श्रीवास्तव ने बंगलूरू के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट स्काई स्कैनर एप के माध्यम से बुक की थी। उनके मुताबिक नौ नवंबर को उनके पास एयर इंडिया से फ्लाइट निरस्त होने का फोन आया। शिप्रा ने रिफंड के लिए कंपनी को मैसेज किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। पीड़िता ने गूगल पर स्काई स्कैनर के कस्टमर केयर का नंबर खोजकर फोन किया। फोन उठाने वाले ने खुद को कर्मचारी बताया और झांसे में लेकर 93,486 रुपये ठग लिए। महानगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।
उधर, गुडंबा की फूलबाग कॉलोनी निवासी दीपिका मौर्या के पास 14 सितंबर को अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने टेलीग्राम एप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दिया। इसके लिए सिर्फ लाइक व कमेंट करना होगा। पीड़िता ने रुपये लगा दिए। इसके बाद ठग ने उनके 1.75 लाख रुपये पार कर दिए।