लखनऊ। कृष्णा नगर के एलडीए कालोनी में स्थित ओरा ज्वैलरी शोरूम में कार्यरत सेल्समैन अभय साहू ने ग्राहकों को मासिक बचत योजना का लाभ बताकर तीन लाख 51 हजार रुपये ठग लिए। शोरूम के मैनेजर अमित द्विवेदी ने कृष्णा नगर थाने में सेल्समैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
अमित द्विवेदी ने बताया कि उनके शोरूम में अभय साहू सेल्समैन का काम करता था। अभय ने दस ग्राहकों से मासिक बचत योजना के नाम पर 3,51,000 रुपये जमा कराने के बाद रकम लेकर भाग गया। मैनेजर ने पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से मामले की शिकायत की। इसके बाद केस दर्ज किया गया।