देर रात तक अनूप के घर नहीं आने पर नृत्यांजलि ने दोबारा फोन किया। अनूप ने रविवार को आने की बात कही। रविवार तड़के अनूप कार से समता मूलक पहुंचे। कार सड़क किनारे खड़ी की और नदी में कूद गए। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक गोमती पुल पर युवक की कार खड़ी थी। कार नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों और अनूप के दोस्तों ने शिनाख्त की। अनूप की कार के डैश बोर्ड पर लिखा था कि उनका सामान उनके भाई को दे दिया जाए। कार से पर्स, दो मोबाइल फोन, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान मिले हैं।
परिवार ने की जांच की मांग
अनूप के चाचा राधेश्याम ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनूप ने आत्महत्या क्यों की, इसकी पड़ताल होनी चहिए। वह पुलिस को तहरीर देकर छानबीन की मांग करेंगे। अनूप की चचेरी बहन की सोमवार को शादी है। अनूप परिवार समेत शादी समारोह में शामिल होने वाले थे। पूरा परिवार इस घटना के बाद से सदमे में है।