सरोजनीनगर। बंथरा के पहाड़पुर गांव निवासी सूरज (25) ने शनिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। वह मजदूरी करते थे। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। शनिवार सुबह चार बजे उनकी बहन सविता उठीं तो सूरज के कमरे का दरवाजा खुला था। कमरे में गईं तो भाई का शव केबल के सहारे फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरज शराब पीने के आदी थे।