लखनऊ। गोमतीनगर में 1090 चौराहे के पास वाली चटोरी गली को एलडीए मार्डन फूड जोन के रूप में विकसित करेगा। इसे वॉकिंग स्ट्रीट नाम दिया गया है। यहां करीब 120 अस्थायी दुकानें बनाई जाएंगी। पीपीपी मॉडल पर लाए जा रहे प्रोजेक्ट का एलडीए ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
अभी चटोरी गली में दुकानें व्यवस्थित तरीके से नहीं लगती हैं। इससे रात में जाम लगता है। यहां अभी करीब 90 ठेले-खोमचे लगते हैं। अब यहां व्यवस्थित तरीके से दुकानें लगेंगी। जो लोग यहां दुकानें अभी दुकान लगाए हैं, उन्हें प्राथमिकता पर पहले दुकानें आवंटित की जाएंगी। जाम की समस्या न हो, इसके लिए यहां पार्किंग भी बनाई जाएगी। मौजूदा दुकानदारों को दुकानें आवंटित करने के बाद बचने वाली दुकानें निजी कंपनी बहुराष्ट्रीय खाद्य कंपनियों को आवंटित करेगी। इसके लिए प्रति दुकान पांच हजार रुपये किराया लेगी।
कोट
1090 चौराहे के पास सड़क पर लगने वाले ठेले-खोमचे को व्यवस्थित तरीके से फूड जोन बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। इससे शहरवासियों को भी सहूलियत होगी।
- मानवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता, एलडीए