फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चैटबॉट और वीडियो से हो रहा स्तन कैंसर रोगियों की शंकाओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चैटबॉट और वीडियो का सहारा लिया जा रहा है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को जरूरत के हिसाब से चैटबॉट और वीडियो का इस्तेमाल कराया जाता है। इससे रोगियों की शंकाओं का समाधान भी हो जाता है और डॉक्टरों का समय भी खराब नहीं होता।
विज्ञापन

इंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गौरव अग्रवाल ने शुक्रवार से शुरू हो रहे ब्रेस्ट कोर्स कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगर समय से बीमारी का पता चल जाए तो स्तन कैंसर का पूरी तरह से इलाज संभव है। अभी भी एक तिहाई मरीज बीमारी की अंतिम स्टेज में अस्पताल आते हैं। इसमें अभी भी काफी सुधार की गुंजाइश है।



क्या है चैटबॉट
चैटबॉट एआई पर आधारित एक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम है। इसमें टेक्स्ट या वॉइस के माध्यम से एआई मरीजों के प्रश्नों को समझता है और तुरंत उत्तर देता है।
विज्ञापन




एमबीबीएस के विद्यार्थी भी उठा सकेंगे लाभ

डॉ. सबरेतनाम एम ने बताया कि ब्रेस्ट कोर्स कार्यक्रम में एमबीबीएस विद्यार्थियों को भी बुलाया गया है, जिससे कि वह सही समय पर स्तन कैंसर की पहचान के बारे में जान सकें। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिवसीय कार्यक्रमेे संस्थान परिसर और कानपुर रोड स्थित होटल में होगा। प्रेस वार्ता में डॉ. स्पंदना जे और डॉ. अभिषेक कृष्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें