फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : एक्सप्रेसवे पर बेफिक्र दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, 11 नवंबर से मांगे जाएंगे आवेदन

Thu, 26 Oct 2023 12:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को दौड़ाने के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इसके लिए यमुना, आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बैटरी स्वैपिंग व्यवस्था युक्त सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को दौड़ाने के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। इसके लिए यमुना, आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, पूर्वांचल व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर बैटरी स्वैपिंग व्यवस्था युक्त सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इन चार्जिंग स्टेशन को पीपीपी मोड पर विकसित करेगा। खास बात यह है कि चार्जिंग स्टेशनों के लिए चयनित आवेदनकर्ताओं को साधारण लीज पर 10 वर्षों के लिए यूपीडा जमीन देगा। साथ ही यूपीडा 100 प्रतिशत वित्तीय सहयोग करेगा।

ये भी पढ़ें - रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर मुहर: 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में विराजेंगे; PM मोदी ने कही यह बात
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का परमहंस आचार्य पर पलटवार, बोले - धर्माचार्यों के भेष वाले ये आतंकी और नरपिशाच हैं
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशनों के लिए 11 नवंबर से आवेदन मांगे जाएंगे। 29 नवंबर को निविदा खुलेगी। इस निविदा के जरिये चार्ज प्वाइंट ऑपरेटर का चयन होगा, जो सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन का विकास करेगा।

सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 2000 चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना करेगी। इसमें आगरा, लखनऊ, प्रयागराज समेत नगर पालिका युक्त शहरों में 1300, राम मंदिर, ताज महल जैसी हेरिटेज साइट्स में 100, मथुरा-वृंदावन व वाराणसी-अयोध्या जैसे पर्यटक स्थलों पर 200 और प्रदेश के नेशनल व स्टेट हाईवे पर 400 ईवी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें