फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रेनें दूसरे दिन भी हटाती रहीं टूटे शेड, प्लेटफाॅर्म बंद, ट्रेनें शिफ्ट, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चारबाग स्टेशन का मामला
क्रेनों से मलवा हटाने का काम दूसरे दिन भी रहा जारी

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर गिरे शेड को हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। टीम क्रेनों से मलवा हटाते रही। इससे प्लेटफाॅर्म पर आने-जाने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफाॅर्मों पर शिफ्ट किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधाएं हुईं। इतना ही नहीं एहतियातन रेलवे प्रशासन स्टेशन के जर्जर शेडों को हटाने का काम जल्द शुरू करेगा।
बीते शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर पांच पर करीब 90 टन वजनी यात्री शेड भरभराकर गिर गया। इससे दो यात्री व एक टीटीई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अजंता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसा होने के बाद ब्रिज वर्कशाॅप व रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए की टीमें पहुंच गईं। क्रेनों से टूटे हुए शेड को हटाने का काम शुरू करवाया गया। इस दाैरान प्लेटफाॅर्म नंबर चार-पांच को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। गत दिवस इन प्लेटफाॅर्माें पर आने वाली करीब 36 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्माें पर शिफ्ट किया गया। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। दूसरी ओर टूटे शेड को हटाने का काम शुक्रवार रात भी चला और शनिवार सुबह से दोबारा टीमों ने मोर्चा संभाल लिया। शनिवार को भी मलवा हटाने का काम हुआ, इससे ट्रेनें संबंधित प्लेटफार्माें पर नहीं पहुंच सकी। 40 ट्रेनों के आसपास प्रभावित हुई हैं। संभावना जताई जा रही है कि रविवार तक रूट क्लियर हो सकेगा, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन


जर्जर शेड हटाएगा रेलवे
चारबाग स्टेशन के अन्य प्लेटफार्मों पर लगे यात्री शेडों की जांच करवाई जा रही है। ब्रिज वर्कशाॅप की मदद से शेड चेक करवाए जा रहे हैं। ऐसे में छह-सात व अन्य प्लेटफार्माें पर जो भी यात्री शेड हैं, उन्हें हटवाया जाएगा, ताकि भविष्य में शेड गिरने की घटनाएं न हो सकें और यात्री सुरक्षित रहें।

मनमाने ढंग से काम करती है आरएलडीए
रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए को चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन का जिम्मा साैंपा गया है। लेकिन निर्माण कार्य के दाैरान सुरक्षा पर फोकस नहीं रहता। सेकेंड एंट्री की ओर काॅलोनी में निर्माण कार्य के वक्त गत वर्ष करंट लगने से एक हादसा हुआ था, लेकिन ठेकेदारों ने मामला दबा दिया था। इतना ही नहीं प्लेटफार्माें पर यात्रियों की आवाजाही के बीच निर्माण कार्य होना भी खतरा पैदा करता है।

आरडीएसओ के डिजाइन पर नहीं हुआ काम
सूत्र बताते हैं कि चारबाग स्टेशन अपग्रेडेशन को लेकर कई बार नक्शे में बदलाव किया गया। रेलवे प्रशासन की ओर से आरएलडीए को आरडीएसओ से पास करवाकर जो डिजाइन दिया गया, उस पर काम नहीं हो रहा। दिल्ली व वाराणसी के प्लेटफार्मों की तर्ज पर काम किया गया। हालांकि अफसर इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सुलतानपुर में ढह गई वाशिंग लाइन
चारबाग स्टेशन पर शेड गिरने के मामले के बीच ही सुलतानपुर में वाशिंग लाइन का एक हिस्सा ढह गया। उस वक्त लाइन पर ट्रेन लगी हुई थी, जिसकी सफाई चल रही थी। लेकिन रेलकर्मियों के चोटिल होने की बात सामने नहीं आई है। लेकिन इस हादसे से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें