फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी खबर : चारबाग पर आने वाली ट्रेनों को अब आउटर पर नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों को अब आउटर पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आउटर तक फोरलेन बनाने को लेकर बोर्ड की ओर से मंजूरी दे दी गई है। काम जल्द शुरू होने के आसार जताए जा रहे हैं।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग स्टेशन के वाराणसी की ओर दिलकुशा आउटर है। ऐसे ही कानपुर एंड की तरफ आलमनगर आउटर पर ट्रेनों को रुकना पड़ता है।
दिलकुशा व आलमनगर तक जाने के लिए डबल लाइन है, लेकिन ट्रेनों का भार इतना अधिक है कि ये लाइनें भी व्यस्त ही रहती हैं।
ऐसे में कानपुर व वाराणसी की ओर से लखनऊ आने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्मों पर जगह नहीं मिल पाती और उन्हें आउटर पर रोकना पड़ता है। इससे एक ओर जहां यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करने से पीछे से आने वाली गाड़ियों को रास्ते में ही रोकना पड़ता है और वे लेटलतीफी की शिकार हो जाती हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड की ओर से इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आउटर तक फोरलेन बनाने की योजना तैयार की गई है।
इसके लिए रेलवे बजट में पिछले वर्षों में पैसा भी दिया गया। इस बीच 18 सौ करोड़ रुपये से चारबाग स्टेशन के अपग्रेडेशन का खाका तैयार कर लिया गया। हालांकि, अब बोर्ड की ओर से आउटर तक दो और नई लाइनों को बनाने की मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
गर्मियों में जब ट्रेनों को आउटर पर खड़ा कर दिया जाता है तो यात्री पसीने से तरबतर हो जाते हैं। ऐसे में अब हजारों यात्रियों को सुकून मिलेगा।
पहले रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी
चारबाग से दिलकुशा व चारबाग से आलमनगर के बीच दो नई लाइनों को बनाने का काम आसान नहीं होगा। लिहाजा उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से पहले इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इस रिपोर्ट को फॉरवर्ड करने के बाद ही रेलवे लाइनों पर काम शुरू करवाया जा सकेगा। रिपोर्ट पर आपत्तियां भी मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें