निजी अस्पताल में भी बनेेंगे आयुष्मान के गोल्डन कार्ड
सरकारी अस्पतालों के साथ अब निजी अस्पताल भी आयुष्मान मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाएंगे। इसे लेकर आयुष्मान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. वाइके सिंह ने शुक्रवार को सभी निजी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं। जो अस्पताल आदेश नहीं मानेंगे, उन्हें योजना से बाहर किया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत राजधानी के करीब 114 निजी और 30 सरकारी अस्पताल शामिल हैं। केजीएमयू को भी गोल्डन कार्ड बनाने के लिए पत्र भेजा गया है। वहां आयुष्मान काउंटर पर लगे कर्मचारी गोल्डन कार्ड बनाने में आनाकानी करते थे।