फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहों के आतंक से परेशान हुआ रेलवे, मारने के लिए दी 4 लाख की सुपारी

Fri, 19 Aug 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर चूहों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अब रेलवे ने इन्हें मारने के लिए एक प्राइवेट कंपनी को 4.76 लाख रुपये की सुपारी दी है।
विज्ञापन


एक अधिकारी का कहना है कि पिछले एक वर्ष में प्लेटफॉर्म पर मौजूद विक्रेताओं को इनसे लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, रेलवे के दस्तावेजों को भी कुतर कर भारी नुकसान पहुंचाया है।

तीन वर्षों में यह दूसरी बार है जब इन्हें मारने के लिए किसी कंपनी को ठेका दिया गया है। यात्रियों को भी चूहों ने खासा परेशान किया है और आए दिन उनका बैग और कपड़े कुतर कर खराब कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखने में लगभग आधा किलो वजन के लगते हैं

- फोटो : amar ujala
एक दैनिक यात्री का कहना है कि देखने में ये आधा किलो से भी ज्यादा के भार वाले नजर आते हैं, जो कि बच्चों के ‌लिए डरावना होता है और अगर आप लापरवाही से इधर-उधर बैठ गए तो इनके काटने का भी भय बना रहता है।

एक विक्रेता का कहना है कि इनके बिल इतने बड़े हैं कि ये प्लेटफार्म नंबर 2 से घुसते हैं तो 5 पर जाकर निकलते हैं। इसलिए इन्हें यहां से हटा पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक अजित कुमार सिन्हा का कहना है कि हमने एक प्राइवेट कंपनी को चूहे मारने का ठे‌का दिया है, लेकिन इसके लिए कोई समय-सीमा नहीं है कि कब तक हम इस काम को पूरा कर लेंगे। अगस्त के अंतिम सप्ताह में कंपनी अपना काम शुरू कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें