फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर हुई छापेमारी, सात नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जरवल नगर में स्थित उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर खाद की बिक्री की जा रही थी। इस समाचार के अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। छापेमारी करते हुए सात नमूने लिए गए। वहीं पांच दुकानदारों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। कई दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रामशिष्ट ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई के दौरान न्यू भारत फर्टिलाइजर जरवल के मालिक अब्दुल रब निरीक्षण के समय उर्वरक संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस कारण विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही दुकान पर उपलब्ध उर्वरक यूरिया, डीएपी व सिंगल सुपर फास्फेट में से डीएपी का एक नमूना भी लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है।
मेसर्स जुआरी एग्रो केमिकल्स लिमिटेड जरवल के निरीक्षण के समय विक्रेता के अभिलेख पूर्ण पाये गये। फर्म पर उपलब्ध स्टाक डीएपी, पोटास, एनपीके व जिंक में से जिंक 33 प्रतिशत का एक नमूना लेकर कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है। इसी प्रकार जरवल नगर स्थित मेसर्स वर्मा खाद एवं बीज भण्डार, जिला खाद एवं बीज भंडार, जनता कृषि भंडार व मेसर्स शफीक खान बीज विक्रेता जरवल कस्बा की दुकानें बंद पाये जाने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशिष्ट ने बताया कि प्रयोगशाला से नमूनों की जांच की रिपोर्ट तथा विक्रेताओं से स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें