दोपहर की गुनगुनी धूप के बाद कम हुए ठंड के तेवर अगले 36-48 घंटों के भीतर करवट लेने का मूड बना रहे हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच गलन भरी ठंड के अलावा कोहरे वाले दिनों की वापसी का अनुमान है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक विंड पैटर्न उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। बर्फीली पछुआ हवायें सुबह का न्यूनतम पारा आने वाले दिनों में सरकाएंगी। बुधवार को सुबह का कोहरा और बढ़ सकता है। रातों को भी गलन भरी ठंड हवा केझोंको के साथ परेशान करेगी।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि इन सबके बीच दोपहर में धूप मिलती रहेगी, लेकिन कभी-कभार थोड़ा इंतजार करवा सकती है। इससे पहले गुनगुनी धूप ने मंगलवार को दिन भर राहत दी। लेकिन लगभग 4 से 10 किमी. की रफ्तार से रुक-रुक कर चल रहेझोंकों ने सिहराया।
विज्ञापन
सुबह गलन रही , दोपहर में धूप हुई तो शाम होते ही गलन बढ़ गई। हवा केझोंकों के चलते धूप के बावजूद दिन का अधिकतम पारा सरका। यह 24 घटों की अपेक्षा लगभग 3 डिग्री लुढ़ककर 21.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जो कि सामान्य रहा, जबकि न्यूनतम पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से एक डिग्री कम है। रात 8 बजे से 10 बजे के बीच कोहरे ने दस्तक दी तो सड़कों पर चलना दूभर हुआ।