फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने मारी पलटी, चटख धूप ने फरवरी में ही दिखाए तेवर, चार दिनों में ही पारे ने लगाई छलांग

Mon, 05 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चटख धूप के चलते फरवरी के शुरुआती दिनों में ही पारे के तेवर तीखे होने लगे हैं। मामूली उतार चढ़ाव के बीच पारा 28 डिग्री का बैरियर लांघ गया। जबकि पिछले चार सालों में फरवरी के शुरुआती पारे के आंकड़े पर नजर डाले तो ये 27 डिग्री के आसपास झुलता रहा।

विज्ञापन


तेज धूप के साथ रविवार को भी पारे के तीखे तेवरों का दौर जारी रहा। दिन भर सड़कों पर लोग सीधी धूप से बचते नजर आए। मौसम विज्ञानियों ने पारे के इसी तेवर के जारी रहने के साथ मामूली बदलाव के आसार जताए हैं।

सुबह की चटख धूप से दिन की शुरुआत हुई तो लोग हल्की ठंड से राहत पाने को छतों पर पहुंचे, लेकिन धूप के तीखे तेवरों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सके। सड़कों पर भी लोग सीधी धूप से बचते दिखे। रात से चल रहे हवा के झोंकों के चलते दिन का अधिकतम पारा मामूली सरककर 28 से नीचे आया।
विज्ञापन


ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम पारे ने तेजी दिखाई, ये भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 12 डिग्री दर्ज किया गया। रात को झोंकों ने मामूली सिहरन जरूर बढ़ाई।

दिल्ली के आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 36-48 घंटों में पहाड़ों पर सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई हे। उसका मामूली असर प्रदेश के अन्य हिस्सों पर भी पड़ सकता है।

पिछले चार सालों में फरवरी के शुरुआती दिनों में पारे के तेवर
फरवरी 2015
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
05 फरवरी--21.2--11.7
04 फरवरी--25.1--09.7
03 फरवरी--26.0--11.9
02 फरवरी --23.3--09.1
01 फरवरी--22.8--04.7

फरवरी 2016
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
05 फरवरी--24.9--06.3
04 फरवरी --24.9--06.3
03 फरवरी--22.3--07.9
02 फरवरी--25.2--10.5
01 फरवरी--25.6--11.0

फरवरी 2017 व फरवरी 2018 में ऐसा था मौसम

प्रतीकात्मक तस्वीर
फरवरी  2017
तारीख--अधिकतम--न्यूनतम
05 फरवरी--26.9--10.8
04 फरवरी --25.3--08.2
03 फरवरी--25.6--07.3
02 फरवरी--24.7--08.5
01 फरवरी --24.3--09.2

फरवरी  2018
फरवरी माह में तापमान--अधिकतम--न्यूनतम
04 फरवरी--26.5--12.0
03 फरवरी--28.1--11.0
02 फरवरी-- 28.4--11.8
01 फरवरी--26.7--10.4
विज्ञापन

बदले पैटर्न से आंशिक बदली के आसार

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विंड पैटर्न बदलने से कुछेक दिनों में राजधानी समेत आसपास इलाकों में हवा के झोकों के साथ आंशिक बादलों के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तीन-चार दिनों से तेज पारे के साथ धूप के तेवर तीखे रहे हैं। ऐसे में पूर्वा हवा चलने पर हल्की बदली छा सकती है। पहाड़ों पर अगले 48 घंटों में भी मौसमी उठापटक के आसार जताए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें